- राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी और योगी को युगों युगों तक याद किया जायेगा
(www.arya-tv.com)अयोध्या का राम मंदिर सिर्फ एक राम मंदिर ही नहीं बल्कि भगवान राम की ऐसी छाप का प्रतीक है जो हिन्दुओं के लिए उनकी आस्था का प्रतीक है। इस राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी और योगी का सफल प्रयास जिसके बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्त साफ हो सका,इस बात को युगों—युगों तक याद किया जायेगा। क्योंकि इस सृष्टि में सिर्फ राम ही सत्य है जो सबको भली—भांति पता है।
- अयोध्या में राम का मंदिर हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है
अयोध्या में श्रीराम का जन्म हुआ यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसलिए हिन्दुओं के लिए इस मंदिर से बढ़कर और कुछ भी आस्था का प्रतीक नहीं हो सकता है। प्राचीन काल से ही इस भूमि का अपना एक विशेष महत्व रहा है।
- मंदिर निर्माण में मोदी और योगी की विशेष भूमिका
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष भूमिका रही। इस दोनों के सफल प्रयास से ही इस मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो पाया। देश में अनेकों सरकारें आयी पर कोई भी सरकार इस मामले पर ऐसा रास्ता नहीं बना पायी कि मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सके। केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद ही ऐसा संभव हो सका। जिसमें यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान रहा।