योगी सरकार का ‘मिशन शक्ति’ अभियान: सीएम ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

# ##

(www.arya-tv.com)उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आत्यनाथ आज लखनऊ में मिशन शक्ति के अन्तर्गत ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुरुआत करेंगे। इस मौके पर सीएम योगी ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के विशेष कवर का विमोचन भी करेंगे।

‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रति जनपद 1,000 महिलाओं का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम तथा 03 दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। 75,000 महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधे फायदा मिलेगा।

एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के विशेष कवर का विमोचन

प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कल सम्बन्धित जनपद के ODOP उत्पाद के सम्बन्ध में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से एक विशेष कवर तथा विशेष विरूपण का अनावरण एवं विमोचन किया जाएगा। इस प्रकार, एक ही दिन और समय पर प्रदेश में 75 विशेष कवर जारी किए जाएंगे। यह सभी कवर देश के विभिन्न डाक घरों में भेजे जाएंगे, जिससे प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों को व्यापक राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

नारी सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान

यूथ के साथ ही महिलाओं को सीधे तौर पर योगी और मोदी से जोड़ने के लिए यूपी सरकार इस चुनावी साल में तमाम घोषणाएं कर रही है। योगी सरकार नारी सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। शनिवार यानी आज मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज किया गया। पार्टी भी सरकार के साथ कदमताल करना चाहती है।

योगी सरकार की आधी आबादी पर नजर

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा संगठन और सरकार मातृशक्ति को सशक्त करने में जुट गई है। एक तरफ योगी सरकार आधी आबादी तक पहुंचने में सरकारी योजनाओं के जरिए जुटी है तो दूसरी तरफ, पार्टी भी महिलाओं को संगठन में बड़ी भूमिकाएं देकर मैसेज देने की कोशिश कर रही है। सरकार और संगठन का पूरा फोकस यूपी की करीब 11 करोड़ महिला आबादी पर है।