मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण नए मुकाम छू रहा है। सरकार की प्रमुख पहल मिशन शक्ति ने आधी आबादी को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का नया आधार दिया है। प्रदेशभर में चल रहा मिशन शक्ति 5.0 अभियान महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश के 1647 थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय हैं। पिंक पेट्रोल की 24×7 उपलब्धता, महिला बीट व्यवस्था, एंटी-रोमियो स्क्वॉड, 1090 व साइबर मॉनिटरिंग ने सुरक्षा को और मजबूत किया है। स्कूल-कॉलेजों के बाहर सुरक्षा गश्त और साइबर सुरक्षा वर्कशॉप से बालिकाओं में जागरूकता बढ़ी है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई और उच्च निस्तारण दर राज्य की प्राथमिकता को दर्शाती है।
