(www.arya-tv.com) हाल ही में न्यूयॉर्क में पहली बार मिस श्रीलंका ब्यूटी पेजेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। अब इस पेजेंट के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस श्रीलंका की कंटेस्टेंट्स का हिंसक रूप नजर आ रहा है। आफ्टर पार्टी में मिस श्रीलंका की केंटेस्टेंट्स ने खूब मारपीट की और साथ ही होटल को भी नुकसान पहुंचाया। वीडियो सामने आते ही लोग मिस श्रीलंका पेजेंट की खूब आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ ने तो विनर्स से खिताब वापस लेने की भी डिमांड की है।
घटना का वीडियो देखने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-
न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड में मिस श्रीलंका ब्यूटी पेजेंट हुआ था, जिसमें 14 कंटेस्टेंट्स और करीब 300 गेस्ट शामिल हुए थे। पेजेंट में विनर की अनाउंसमेंट के बाद एक आफ्टर पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते-ही-देखते सभी कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई होने लगी। झगड़े में महिलाओं के साथ पुरुष भी हाथापाई कर रहे थे।
कई लोगों को किया गया गिरफ्तार
झगड़ा इतना बढ़ गया कि होटल की प्रॉपर्टी को भी खूब नुकसान पहुंचा है। मामला शांत करने के लिए पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत करवाया और इसमें शामिल कई लोगों को अरेस्ट किया।
झगड़ा किस बात पर हुआ और इसका असल कारण कौन था, फिलहाल इसकी सही जानकारी सामने नहीं आई है। मिस श्रीलंका बनीं एंजेलिना इसमें शामिल थीं या नहीं, ये भी अब तक साफ नहीं हुआ है।
ऑर्गेनाइजर ने दी सफाई- कोई भी कंटेस्टेंट इस लड़ाई का हिस्सा नहीं है
पेजेंट के ऑर्गेनाइजर सुजानी फर्नांडो ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए कहा है कि मिस श्रीलंका में हिस्सा लेने वालीं 14 कंटेस्टेंट्स में से कोई भी इस घटना में इन्वॉल्व नहीं है। हालांकि सामने आए वीडियो में कुछ कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रही हैं।
वीडियो वायरल होते ही लोग श्रीलंका के ब्यूटी पेजेंट और मिस श्रीलंका की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर का कहना है कि श्रीलंका का हर इवेंट झगड़ों से ही खत्म होता है, चाहे वो बच्चों से रिलेटेड हो या बड़ों से। कई लोग इस घटना को शर्मनाक बताते हुए विजेताओं से क्राउन वापस लेने की भी डिमांड कर रहे हैं।
हमेशा विवादों में रहे हैं श्रीलंका के ब्यूटी पेजेंट
ये पहली बार नहीं है जब श्रीलंका का कोई ब्यूटी पेजेंट विवादों में हो। इससे पहले एक 2021 में हुए मिसेस श्रीलंका ब्यूटी पेजेंट में भी एक कंटेस्टेंट को मिसेस श्रीलंका बनीं विनर के सिर से ताज खींचने पर गिरफ्तार किया गया था। उस कंटेस्टेंट ने आरोप लगाया था कि मिसेस श्रीलंका बनीं विनर तलाकशुदा थीं जिससे उन्हें डिस्क्वालिफाई करना चाहिए था, लेकिन उसे विनर बना दिया गया।