राइफल खोलने में होगी देरी, नाम होगा दर्ज

UP Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कछवां थाना का मुआयना किया। इस दौरान कोषागार, बैरक, मेस, कार्यालय, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण किया। वही असलहों के मुआयना के दौरान थाना प्रभारी के हमराही सिपाहियों से राइफल खोलने को कहा तो तीन में से एक सिपाही खोल पाने में समय ले रहा था।

जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सुस्त सिपाही का नाम पीआरओ को नोट करने को कहा। वही अभिलेखों के रखरखाव आदि को देखा। उन्होंने सक्रिय अपराधी की गतिविधियों की जानकारी लिया और टाप टेन और हिस्ट्रीशीटर पर नजर रख कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही लगभग सौ सिपाहियों को रहने के लिए दो मंजिला बैरक का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

साथ ही थाना परिसर में सूखे पेड़ों के कटाई के लिए परमिशन लेकर नीलामी करने को कहा। साइबर अपराध के अलावा महिला अपराध पर अंकुश लगाने का फरमान दिया। वही फाइलों के रख रखाव को और बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया। एंटी रोमियो दस्ता को सक्रिय रहने का निर्देश। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसआइ संजय कुमार राय, ओपी पाल, राकेश कुमार सिंह आदि रहे।

जमुआं। पुलिस अधीक्षक ने कछवां थाना के अलावा जमुआं व भैसा चौकी का भी निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। जहां उन्होंने चौकी प्रभारियों से कहा कि अपराधियों के प्रति सचेत रहे और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी से अच्छी तरह उनकी समस्याओं को सुने और त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास करें।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही महिला समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। इस मौके पर जमुआं चौकी प्रभारी हवलदार पाल, भैसा चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।