बदलने लगा मौसम का मिजाज :पारा पहुंचा 36 डिग्री सेल्सियस, घटने लगा गंगा का जलस्तर

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में लोग घर से कब निकल रहे हैं। हवा की रफ्तार थम गई हैं। नीले आसमान में सफेद बादल दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 रिकार्ड किया गया।

शनिवार को तापमान में होगा बदलाव 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की द्रोणीका जो अपने नियत स्थान से दक्षिण की ओर चली गई थी। अब सही जगह पर आ रही है। इस वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार से हवा का रुख बदलने के साथ ही अच्छी बारिश होने की संभावना भी बनी है। तापमान में भी कमी के आसार बने हैं।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर है। फिलहाल गंगा का जलस्तर वाराणसी में 65.01 मीटर है। घाटों का संपर्क टूट गया है। जिससे काशी आने वाले पर्यटक घाट पर आनंद नहीं ले पा रहे हैं। बाढ़ के चलते नौका संचालन भी पूरी तरह से बंद हैं। लेकिन क्रूज से पर्यटक गंगा में घूम रहे हैं।