सरकार, पुलिस यूपी में न्यायपालिका को नजरअंदाज करके काम कर रही:मायावती

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) बसपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम न्यायपालिका को नजरअन्दाज किया जा रहा है। जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को इग्नोर करके काम कर रही हैं। वह कानून के राज का मजाक है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि, राजस्थान तथा फिर उसके बाद मध्यप्रदेश व गुजरात जैसे अन्य राज्यों में शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई है। जिसके बाद सरकार ने प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है। वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से “नया भारत” बनेगा।

चार राज्यों में हुए हिंसक झड़प बीते रविवार को रामनवमी का पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। लेकिन कुछ राज्यों में जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें भी हुईं। गुजरात में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मध्यप्रदेश से भी हिंसा की खबरें हैं। झारखंड में शोभायात्रा पर पथराव और जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। तो वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर हमला किया गया था। घटना की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा बल तैनात है। विपक्षी बीजेपी का आरोप है कि रामनवमी के जुलूस पर पुलिस ने हमला किया था। पुलिस ने हावड़ा के निवासियों से सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी पोस्ट करते समय संयम बरतने को कहा है।