आर्य टीवी डेस्क। मौलाना साद को लेकर लगातार पुलिस सिकंजा कस रही है। अभी तक साद पुलिस गिरफ्त से दूर है। ईडी ने मौलाना के 3 बेटों और उसके 17 रिश्तेदारों से बातचीत की है। साद पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया है।
साद अपने छह साथियों समेत 28 मार्च से फरार है। साद कहां पर छिपा है उसे कैसे अरेस्ट किया जाए पुलिस इसको लेकर प्रयास कर रही है। क्राइम ब्रांच लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रही है। गुरुवार को 17 लोगों से पूछताछ की गई। सहारनपुर का कनेक्शन भी निकाला गया। मौलाना के वकील की माने तो वह 4 मई को सरेंडर कर सकता है।
मौलाना साद निजामुद्दीन मरकज से जुड़ा है उसी के कहने से यहां जमाती इकट्ठा हुए थे। मस्जिद 6000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैंं। मस्जिद में विदेश से आने वाले लोगों के खाने का खर्च पूरी तरह मरकज की तरफ से होता है।