(www.arya-tv.com)देश में कारों की बिक्री की सेगमेंट वाइज आंकड़ों की बात करें तो 3 सेगमेंट में से 2 सेगमेंट में मारुति सुजुकी का बोलबाला रहा। मारुति की कारें हैचबैक और सेडान सेगमेंट में टॉप पर रही। वहीं मिड साइज SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV 700 जगह बनाने में सफल रहीहैचबैक सेगमेंट में टॉप 5 में मारुति की 4 कारें जगह बनाने में सफल रही हैं। हुंडई ग्रांड i10 नियोस 6,042 यूनिट्स के साथ टॉप 5 में शामिल हुई। मारुति की ऑल्टो अक्टूबर 2021 में 17,389 के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि सालाना आधार पर इस कार की बिक्री में 2.5% की गिरावट देखी गई है। वहीं 15,573 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर बलेनो कार है। वहीं वैगनआर को अक्टूबर 2020 में 18,703 यूनिट्स की बिक्री हुई जो इस अक्टूबर में 12,335 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है।
सेडान सेगमेंट में डिजायर 8077 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे आगे रही है। होंडा सिटी 3,611 यूनिट्स की बिकी के साथ दूसरे, होंडा अमेंज 3,009 यूनिट्स की बिकी के साथ तीसरे और हुंडई ऑरा 2,701 यूनिट्स के साथ चौथे नंबर पर रही है। वहीं 5 वें नंबर पर 12.56% की ग्रोथ के साथ हुंडई वर्ना कार रही है।