अपने ही घोषणापत्र को ठीक से नहीं पढ़ सके अखिलेश :कुल 51 बार अटके

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) UP चुनाव 2022 में भाजपा को तगड़ी टक्कर अखिलेश यादव ही दे रहे हैं। जब भी मुखातिब होते हैं… तेवर में होते हैं। सधे शब्दों में ही बोलते हैं और लोगों को बांधते भी हैं। उन्हें लोगों ने हमेशा धाराप्रवाह बोलते सुना और देखा है। हालांकि, UP चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमने के साथ ही अखिलेश के शपथपत्र पढ़ने के दौरान अटकने का वाकया भी हुआ।

शपथपत्र को सत्यवचन ‘अटूट वादा’ नाम दिया

अखिलेश ने अपने शपथपत्र को सत्यवचन ‘अटूट वादा’ नाम दिया है। इन सत्यवचनों को पढ़ने में अखिलेश ने 41 मिनट का समय लिया और कुल 51 बार अटके। आलम यह था कि शुरूआत के 22 बिंदु पढ़ने में ही 13 गलतियां की। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के कई शब्द ठीक से नहीं पढ़ सके। कई शब्द तो गलत ही बोल दिए। संसद में लोगों ने कन्नौज की सांसद डिंपल यादव को भाषण पढ़ने के दौरान अटकते देखा है, लेकिन अखिलेश के साथ शायद ये पहला ही वाकया था। वह घोषणापत्र को ठीक से पढ़ नहीं सके।

सिडनी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया

यहां आपको अखिलेश यादव की एजुकेशन के बारे में भी बताते हैं। धौलपुर के मिलिट्री स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। फिर मैसूर यूनिवर्सिटी से पर्यावरण प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन किया। फिर वह ऑस्ट्रेलिया गए। सिडनी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। भारत वापस लौटकर उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रखा। सपा के लिए चुनाव में प्रचार की कमान अखिलेश के हाथ ही रही। लोगों को शब्दों से बांधने की कला में वो माहिर माने जाते हैं। बावजूद इसके मंगलवार को शपथपत्र पढ़ते हुए वो अटकते और फंसते ही रहे।