मंगलम् किसान ट्रस्ट ने होली पर गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच बांटी खुशियां

Lucknow
  • मंगलम् किसान ट्रस्ट ने होली पर गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच बांटी खुशियां

लखनऊ। रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मंगलम् किसान ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09 बजे आलमबाग नहर स्थित आदर्श कुष्ठ आश्रम से हुई, जहां ट्रस्ट पदाधिकारियों ने आश्रम में रह रहे लोगों को राशन सामग्री वितरित कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बदनाम लड्डू के सामने स्थित रैन बसेरा में भी जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट की टीम ने अपोलो हॉस्पिटल के सामने तथा नहर सब्जी मंडी क्षेत्र में पहुंचकर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

ट्रस्ट के चेयरमैन शिशुपाल सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देने वाला उत्सव है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि त्योहार की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें।इस अवसर पर धर्मेन्द्र चौरसिया, सुजीत सिन्हा, श्लोक सिंह, अमित राय, विकास सिंह, मुकेश कुमार, आजाद सिंह, कोमल यादव, राजाराम यादव, तरुण भोला, तनु, सुनील राजपूत, सचिन यादव एवं आर्य टीवी के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।