कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने रिवीलिंग ड्रेस में पहुंची मलाइका

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)मलाइका अरोड़ा ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। मंगलवार को दूसरी बार वैक्सीनेट होने के बाद टीकाकरण केंद्र से बाहर देखा गया। वीडियो सामने आते ही यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में कुछ ने उन्हें ‘रिवीलिंग’ कपड़े पहनने के लिए भला बुरा कहा। मलाइका अपने जिम के कपड़े और एक जैकेट में नजर आईं।

एक यूजर ने लिखा- वैक्सीन लगवाने गई थी या जिम पे। वहीं एक अन्य ने कहा कि- वैक्सीन की खुराक लेने के लिए उसे अपने शरीर को इस तरह क्यों दिखाना पड़ता है। वह सभ्य तरीके से कपड़े भी पहन सकती थी।

मलाइका-अर्जुन सितंबर में हुए थे कोविड पॉजिटिव
कोरोनावायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में मलाइका और अर्जुन साथ में रह रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों सितंबर में कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों क्वारैंटाइन के दौरान भी साथ में ही रहे थे। 7 सितंबर को मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन कर लिया था।

मलाइका ने किया था खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम लिए बिना कहा कि वह पहले ही एक शानदार एक्टर के साथ क्वारैंटाइन में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, वो बहुत ही एंटरटेनिंग एक्टर हैं, उनके साथ बिताया कोई भी पल खराब नहीं होता। वे हमेशा मेरा मजाक बनाते हैं और उनकी इस बात पर भी मैं हस्ती रहती हूं। मेरे लिए, वो सुपर फन और एंटरटेनिंग हैं।