पुणे को वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन का सेंट्रल हब बनाया गया

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) कोरोना वैक्सीन का ट्रांसपोर्टेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए पैसेंजर एयरक्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। वैक्सीन के वितरण के लिए पुणे सेंट्रल हब होगा, यहीं से वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। देश वैक्सीन की डिलिवरी के लिए 41 जगहों को फाइनल किया गया है।

सरकार के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तरी इलाके के लिए दिल्ली और करनाल मिनी हब होंगे। पूर्वी इलाके लिए कोलकाता हब होगा, यह उत्तर-पूर्व के लिए नोडल पॉइंट भी होगा। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद को दक्षिण भारत के लिए चुना गया है।

12 दिन बाद एक्टिव केस फिर बढ़े
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को कुछ बढ़त होती नजर आई। 20 हजार 472 नए मरीज मिले, 19 हजार 689 ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। 26 दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही। साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश में अब तक 1.03 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.50 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है और 2.25 लाख का इलाज चल रहा है।