महाराष्ट्र में अक्टूबर के पहले हफ्ते से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे, यहां अगले महीने भी लॉकडाउन रहने का अनुमान

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com)महाराष्ट्र में अक्टूबर के पहले हफ्ते से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र टूरिज्म डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाल्सा आर. नायर ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार किया जा रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ सोमवार को बैठक की और रेस्टोरेंट खोले जाने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, होटलों में दो टेबल के बीच 6 फीट की दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार अगले महीने भी लॉकडाउन बढ़ा सकती है। देश में अब तक 60.87 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 95,678 लोगों की मौत हो चुकी है।​​​​​

भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी और बुरी खबरें सामने आई हैं। अच्छी बात यह कि देश में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा रविवार को 50 लाख के पार कर गया। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां इतने ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर 100 मरीजों में 82 लोग ठीक हो रहे हैं।