लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार 23 और 24 अगस्त को धूम धाम से मनाया जा रहा है। त्योहार के चलते बाजारों में रौनक साफ देखी जा सकती है। इस अवसर पर आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे किरदार के बारे में जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मूरत को टीवी स्क्रीन पर जीवंत बना दिया। हम बात कर रहे हैं टीवी कलाकार नीतीश भरद्वाज की, जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण की कालजयी भूमिका निभाई।
कभी भी महाभारत और श्रीकृष्ण की बात आती है तो सबसे पहले नीतीश भरद्वाज का चेहरा सामने आ जाता है। महाभारत में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं नीतीश की छवि वाले पोस्टरों की घरों में पूजा होने लगी थी। उन्हें श्रीकृष्ण कहकर संबोधित किया जाने लगा था।
महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका अदा करने के बाद मानों नीतीश की जिंदगी बदल गई। उन्हें सितारों जैसी लोकप्रियता हासिल हुई और देश का बच्चा-बच्चा पहचानने लगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोगों को महाभारत में नीतीश भारद्वाज के किरदार की जरूर याद आएगी।
एक्टर की पॉपुलैरिटी को भारतीय जनता पार्टी ने भी भुनाया. श्रीकृष्ण के रोल से वो इतने फेमस हुए कि 1996 में उन्हें बीजेपी ने जमशेदपुर से लोकसभा का टिकट दिया। नीतीश चुनाव भी जीत गए और सांसद बने। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने पॉलिटिक्स छोड़ दी।
फिलहाल पिछले कुछ सालों से नीतीश एक्टिंग में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. प्रेम शक्ति, मोहन जोदारो और यक्ष जैसी फिल्मों में नीतीश ने कैरेक्टर एक्ट प्ले किया है। नीतीश भारद्वाज ने सारा अली खान की डेब्यू फिल्म भी कैरेक्टर रोल किया था।