(www.arya-tv.com) फिल्मों के अलावा बॉलीवुड सितारों की लग्जरी लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके कपड़े से से लेकर रहने और खाने की चीजें पर भी काफी चर्चा होती रहती हैं। इन्हें चीजों में से एक बॉलीवुड सितारों के घर भी होते हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपने घर और उसकी कीमत को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने घर को लेकर चर्चा में हैं।
माधुरी दीक्षित मुंबई के वर्ली इलाके में रहती हैं। यहां उनका सी फेस अपार्टमेंट है। उनके इस अपार्टमेंट के किराए का खुलासा हुआ है। माधुरी दीक्षित अपने वर्ली वाले अपार्टमेंट के लिए लाखों रूपये महीने का किराया देती हैं। मुंबई के जमीन और घरों का ब्यौरा रखने वाली वेबसाइट Zapkey.com के अनुसार माधुरी दीक्षित अपने अपार्टमेंट का 12.5 लाख रुपये महीना किराया देती हैं।
इस अपार्टमेंट में 5500 स्क्वायर फीट का एरिया है। यह हर साल 5 प्रतिशत एस्केलेशन क्लॉज के साथ आता है। इस अपार्टमेंट के माधुरी दीक्षित को पांच कवर्ड कार पार्किंग भी मिली है। उन्होंने इस अपार्टमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये का डिपोजिट जमा कर दिया है। जिसको उन्होंने बीते 26 अक्टूबर को रिन्यू करवाया था। हालांकि अपने अपार्टमेंट के किराए को लेकर माधुरी दीक्षित और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने श्रीरम नेने से शादी की। पिछले महीने उन्होंने अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मनाई थी। माधुरी दीक्षित की शादी को 17 अक्टूबर को 22 साल पूरे हुआ थे। अपनी शादी की 22वीं सालगिरह के मौके पर माधुरी दीक्षत ने पति के साथ अपने 22 साल का सफर एक वीडियो के जरिए दिखाया था। इस वीडियो में माधुरी की शादी से लेकर अब तक की तस्वीरें नजर आई थीं।