(arya news lko-pratima)- प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाया । उन्हें मुबारकबाद देने का सिलसिला सोशल मीडिया में ज़ोर-शोर से चल रहा है। फ़ैस और फॉलोअर्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ प्रियंका के जन्म दिन को अपनी शुभकामनाओं से कर रहे है! नब्बे के दशक में अपने अभिनय और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रियंका को जिस अंदाज़ में बर्थडे विश किया है, वो जन्म दिन के तोहफ़े से कम नहीं है। माधुरी दीक्षित ने प्रियंका को मुबारकबाद देते हुए कहा है, एक छोटे शहर से आयी लड़की दुनियाभर में छायी हुई है। प्रियंका, तुम कितनी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हो। मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें जन्म दिन, सफलता, आनंद और ख़ुशियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं। माधुरी की यह शुभकामना प्रियंका के लिए निश्चित तौर पर किसी कांप्लीमेंट से कम नहीं है। आनंद और ख़ुशियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं। माधुरी की यह शुभकामना प्रियंका के लिए निश्चित तौर पर किसी कांप्लीमेंट से कम नहीं है। माधुरी के अलावा अनिल कपूर ने प्रियंका को बर्थडे विश किया है। अनिल के साथ प्रियंका ने ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म दिल धड़कने दो में काम किया था, जिसमें प्रियंका उनकी बेटी के रोल में थीं। अनिल ने लिखा है- प्रियंका जन्म दिन की बधाई। तुम्हें बनी-बनाई परंपराओं और हर जगह कांच की छतें तोड़ते हुए देखना सबसे शानदार काम है। जब तुम दुनिया में छा जाती हो तो ख़ुशी होती है। तुम्हें रोमांचक कामों के साथ जीत मुबारक।
