(www.arya-tv.com) KGMU के डॉक्टर के खिलाफ कानपुर में एक महिला ने रेप की FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि कानपुर के हैलट अस्पताल में तैनाती के दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके रेप किया। चौकी, थाने से लेकर DCP तक कई बार चक्कर लगाया। मगर, सुनवाई नहीं हुई। अब पुलिस कमिश्नर तक मामला पहुंचने के बाद स्वरूप नगर पुलिस ने डॉक्टर प्रेम सिंह के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ब्रेस्ट में गांठ का इलाज कराने हैलट पहुंची थी महिला
कल्याणपुर आवास विकास निवासी रेप पीड़िता ने बताया कि 2018 में उन्हें ब्रेस्ट में गांठ की शिकायत थी। इसके चलते वह इलाज के लिए हैलट अस्पताल के डॉ. प्रेम शंकर के पास गई थीं। आरोप है कि प्रेम सिंह ने इलाज के लिए कई बार बुलाया। एक बार उन्होंने कहा कि गांठ को बारीकी से चेक करना पड़ेगा। इसके बगैर इलाज संभव नहीं है। उन्होंने ऊपर के कपड़े उतरवाकर मोबाइल की टॉर्च से देखने के बहाने वीडियो बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोप है कि 2021 में गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद भी कानपुर आकर दबाव बनाता और रेप करता था। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के आदेश पर स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने डॉ. प्रेम सिंह के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
कई बार विवादों में आया प्रेम सिंह का नाम
रेप का मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज में कई पुराने मुद्दों पर चर्चाएं शुरू हो गईं। डॉक्टरों की मानें तो प्रेम सिंह पर इस तरह पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं होने के चलते हर बार बच जाते थे। डॉ. प्रेम सिंह मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर थे। वर्ष 2021 में जालौन तबादला हो गया। वहां पर तैनाती के दौरान ही चयन डीएम न्यूरोलॉजी के लिए हो गया। वर्तमान में वह केजीएमयू में डीएम की पढ़ाई कर रहे हैं।