लखनऊ की बेटी बनी अमेरिका के रेडमंड शहर की काउंसलर, गीता हाथ में लेकर ली शपथ

Uncategorized

लखनऊ की मेनका सोनी को वाशिंगटन के रेडमंड शहर का सिटी काउंसलर चुना गया है। वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला बनी हैं। मेनका ने श्रीमद्भगवद गीता हाथ में लेकर शपथ ली। आगरा में जन्मीं मेनका सोनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। करीब 20 वर्ष तक लखनऊ में रहने के बाद वे बेहतर करियर के लिए विदेश चली गईं।

वह 30 से अधिक वर्षों से वैश्विक कॉर्पोरेट क्षेत्र में हैं। मेनका एक गैर-लाभकारी संस्था चलाती हैं, जिसने अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों की मदद की है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन वर्ष 2024 में मेनका को प्रेसीडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी कर चुके हैं। अपनी जीत के बाद मेनका ने कहा कि यह मेरी नहीं, पूरे समुदाय की जीत है।