- पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं नगर निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए किए गए कार्यो के सम्बंध में लखनऊ नगर निगम को ELETS AWARDS OF DIGITAL EXCELLENCE से सम्मानित किया गया
- नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को उनके प्रयासों के लिए इलेक्ट्स टेक्नोमीडिया के द्वारा सम्मानित किया गया
(www.arya-tv.com) स्मार्ट सिटी सभागार में वीडयो कांफ्रेंसिंग के द्वारा नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को ELETS AWARDS OF DIGITAL EXCELLENCE से सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के सफल निर्देशन में लखनऊ नगर निगम द्वारा पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एवं नगर निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने व विभिन्न रुकी हुई परियोजनाओं को त्रीव गति से पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमे से एक निर्णय म्युनिसिपल बांड जारी करने का लिया गया। ताकि विभिन्न रुकी हुई परियोजनाओं को जल्दी पूर्ण करने के लिए धनराशि का प्रबंधन किया जा सके।

जिसके क्रम में लखनऊ नगर निगम को अपने प्रथम म्युनिसिपल बांड को सफलता पूर्वक जारी किया। नगर निगम लखनऊ का यह म्युनिसिपल बांड बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया। बिडिंग में कुल 21 बिड ( कुल रु0 450 करोड़ की बिड) आई जिससे यह बांड रु0-100 करोड़ तथा रु0-100 करोड़ ग्रीन शू विकल्प के साथ4.5 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ और दस साल के लिये 8.5 प्रतिशत के एक बहुत ही आकर्षक कूपन दर पर बंद हुआ।
उक्त के साथ साथ नगर आयुक्त महोदय के सफल निर्देशन में नगर निगम लखनऊ द्वारा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों जैसे कि सफाई व्यवस्था डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वनिधि योजना, गोमय दीपक, लखनऊ वन एप, प्रचार नीति, कर आच्छादन, नगर निगम की निष्प्रयोज्य सम्पतियों का लाभकारी प्रयोग, मिशन शक्ति, वेंडिंग ज़ोन आदि गतिविधियों में शत प्रतिशत योगदान देते हुए योजनाओं को सफल बनाया।
जिसके चलते आज इलेक्ट्स टेक्नोमीडिया द्वारा नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, डिजिटल गवर्नेंस, अर्बन डेवलपमेंट, क्लीन टेक्नोलॉजी, स्वच्छता समाधान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एलिट्स अवार्ड्स आफ डिजिटल एक्सिलेंस के तहत लीडरशिप इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इलेक्ट्स टेक्नोमीडिया द्वारा हर वर्ष आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, डिजिटल गवर्नेंस, अर्बन डेवलपमेंट, क्लीन टेक्नोलॉजी, स्वच्छता समाधान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं नए विचारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासबद्ध लोगो को एलिट्स नॉलेज एक्सचेंज समिट में प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भारत में कुल 29 लोगो को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।