(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में DRDO की तरफ से लखनऊ में कोविड अस्पताल बनाया गया है। अब नगर निगम ने भी फैसला किया है कि मरीजों के लिए अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा और लखनऊ नगर निगम अपने खर्च पर यह अस्पताल बनाएगा। इसके लिए उसने अपना कल्याण मंडल का चुनाव किया है।
मेयर संयुक्ता भाटिया ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि इसमें आक्सीजन युक्त बेड तैयार किया जाएगा। इससे कि गरीब जनता का इलाज किया जा सके। उन्होंने लखनऊ में महानगर , जियामऊ समेत कई कल्याण मंडल में अस्पताल विकसित करने का आदेश जारी है।
मेयर की तरफ से जारी हुआ आदेश
मेयर के मुताबिक, अस्पताल को लेकर नगर आयुक्त और डॉक्टर को निर्देश जारी किया है। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार लखनऊ में नगर निगम को जनहित में चिकित्सा क्षेत्र में भी ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। कोरोना संक्रमित जरूरतमंदों को तत्काल ऑक्सीजन युक्त चिकित्सीय सेवा प्रदान की जा सके। पहले इसमें नगर निगम कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को वरीयता दी जाएगी।
बताया कि इसको लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। वह स्वास्थ्य विभाग में रह चुके है। यहां तक कई जिलों में सीएमओ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। ऐसे में उनके लिए यह जिम्मेदारी भी बहुत कठिन नहीं होगी। लखनऊ नगर में करीब 13 हजार कर्मचारी काम करते है।
अभी पिछले दिनों जोन दो के जोनल अधिकारी की तबीयत खराब होने के बाद दिक्कत आई थी। उस समय बेड भी नहीं मिल रहा था। उसके बाद आनन- फानन में एक जगह भर्ती कराया गया था। इसके अलावा नगर निगम में करीब 30 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।