लखनऊ घूमने आया था प्रेमी युगल, रात में बुक किया रूम; सुबह फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में अपनी जान दे दी। मामला मिनी महल होटल का है। जहां पर कई देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने लड़का-लड़की के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यह होटल नाका इलाके में है। दोनों ने रविवार रात को कमरा बुक किया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मियों ने नॉक किया। काफी प्रयासों के बाद भी कोई रिस्पॉन्स अंदर से नहीं मिला। जिसके बाद होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तुड़वाया। जिसके बाद अंदर का नजारा देख सब लोग दंग रह गए। पुलिस को दोनों एक ही फंदे पर लटके मिले। माना जा रहा है कि रात को किसी भी वक्त दोनों ने एक साथ जान दी है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।दोनों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर लड़की के शव की पहचान 19 साल की निकिता निवासी जौनपुर के तौर पर हुई है। वहीं, लड़का बहराइच का रहने वाला 19 साल का मुन्ना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी थी। रविवार को शाम साढ़े 7 बजे दोनों ने चेकइन किया था। होटल के मैनेजर विकास ने बताया कि दोनों एक बार पानी लेने के लिए बाहर आए थे। इसके बाद वे नहीं निकले। सुबह  बाहर नहीं निकले तो स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार कपल ने आत्महत्या क्यों की? इसकी जांच की जा रही है।