Lpg समस्या: गंभीर कालाबाजारी रोकने के लिए नम्बर जारी

# ## Lucknow
ईरान, इजराइल और USA युद्ध से लखनऊ खासतौर पर पुराने लखनऊ में LPG समस्या गंभीर होनी शुरू हो गई है हम आप तो घर पर खाना खा लेते हैं लेकिन जो लोग बाहर से आए हैं अकेले रहते हैं नौकरी पेशा है छात्र छात्राएं लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.वह सब टिफिन सेवा, बाहर रेस्टोरेंट, ढाबा अथवा ठेले पर ही खाना खाते हैं। उनको दो दिन में ही दिक्कत हो जाएगी। गैस की कमी से होटल उद्योग से जुड़े हजारों कर्मचारियों और कामगारों के लिए भी आफत बन सकता है। सब्जी और गल्ला कारोबार भी इसी से जुड़ा हुआ है। बेरोजगार होने का खतरा बढ़ जाएगा छोटे और मध्यम स्तर के खाद्य व्यवसायों के लिए वैकल्पिक ईंधन के साधन न होने से उन्हें बड़ी परेशानी हो सकती है स्विग्गी और जोमैटो से जुड़े लोग कुछ समय के लिए बेरोजगार हो सकते हैं।
भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत.
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)