बंथरा। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया है। पिछड़ा वर्ग के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र ने पार्ट में बड़ा ही योगदान दिया है। उन्होंने जनता के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी हमेशा ख्याल रखा है।
उन्हें विश्वास है कि जिस भरोसे के साथ उन्हें लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वह उसे जरूर पूरा करेंगे। वहीं जिला सचिव मनोज यादव, कृष्ण मुरारी यादव , जीत पाल ,संजय कुमार ,मनोज गौतम विजय शर्मा ,शैलेन्द्र यादव, शिव प्रसाद सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने उनका स्वागत कर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।