मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को दुकानें मॉल, आॅफिस आदि को बंद करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में स्थित मोहम्मदी तहसील में शनिवार को लॉकडाउन का असर दिखा। प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस बल चुस्त दिखा।
मोहम्मदी उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप यादव, तहसीलदार विकास धर दुबे, प्रभारी निरीक्षिक संजय त्यागी एंव पुलिस टीम के नेतृत्व में लाकडाउन सख्ती से दिख रहा है। बाजारों चौराहों पर केवल जरूरत की दुकानें जैसे फल सब्जी मेडिकल की दुकानें व सभी बैंक खुली हैं अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद हैं।
पूरे प्रदेश में अब शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सिर्फ हफ्ते में 5 दिन ही बाजार खुलेंगे। कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते प्रदेश सरकार ने ये निर्णय लिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में 45163 कोरोना केस कन्फर्म हो चुके हैं। 27634 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 1084 लोगों की मौत हो चुकी है।
