2620 लोगों की मौत; पहली बार 2.20 लाख से ज्यादा ठीक भी हुए

Environment Health /Sanitation National

(www.arya-tv.com)देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सुनामी बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। देशभर में शुक्रवार को 3 लाख 44 हजार 949 मरीज पॉजिटिव आए, जबकि रिकॉर्ड 2,620 लोगों ने जान गंवाई। महामारी से पहली बार एक दिन में 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक भी हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुधवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित हुए थे, जबकि 2,101 लोगों की मौत हो गई थी।

अच्छी खबर: एक दिन में 2.20 लाख लोग ठीक भी हुए
राहत की बात ये है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 2,20,382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।

एक्टिव मरीज अब 25 लाख के पार
देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो गई है। अभी 25,43,914 लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए:
 3.44 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,620
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.20 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.66 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.38 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.89 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 25.43 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • रेमडेसिविर इंजेक्शन की प्रोडक्शन कैपेसिटी 90 लाख वायल प्रति महीने बढ़ाई जा रही है। पहले यह 40 लाख वायल था। जल्द ही हर रोज 3 लाख वायल का प्रोडक्शन होने लगेगा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंंडाविया ने इसकी जानकारी दी।
  • अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 950 बेड वाला धनवंतरी कोविड हॉस्पिटल शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसमें 250 ICU बेड हैं। अभी 1,200 बेड और 600 ICU बेड वाला हॉस्पिटल टाटा ट्रस्ट की मदद से बनाया जाना है।
  • रक्षा मंत्रालय ने शॉर्ट सर्विस कमीशन वाले वाले डॉक्टरों का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है। कोरोना के चलते डॉक्टरों की कमी को देखते हुए इन डॉक्टरों को सर्विस में एक्सटेंशन दिया गया है। इससे सेना के अस्पतालों में 238 डॉक्टर अतिरिक्त उपलब्ध हो सकेंगे।
  • अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जगह कम पड़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘देशवासियों से मेरा निवेदन है कि सब धैर्य बनाकर रखे। जिसे ज़रूरत है वे ही अस्पताल जाए। 98-99% मरीजों को शायद अस्पताल जाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। वे घर में ही ठीक हो सकते हैं और अधिकांश मरीज घर में भी ठीक हो रहे हैं। ज़रूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं।’