लॉकडाउन-3: तीन जोन में बंटे इलाके, यहां अभी भी नहीं मिलेगी छूट

# ## National

नई दिल्ली। लॉकडाउन 3 का शुक्रवार को ऐलान किया गया है। अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। इस बीच देश को तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें रेड जोन, ग्रीन जोन और औरेंज जोन में बांटा गया है। ग्रीन जोन में आने वाले लोगों को बहुत सारी चीजों में छूट मिलेगी वहीं रेड जोन में आने वालों की मुश्किलें कम नहीं होंगी। उन्हें पूर्णंतय: घरों में लॉक रहना होगा। मॉल, सिनेमाघर, होटल, शैक्षणिक संस्थान अभी बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को देशभर में 2 हफ्ते तक लॉक डाउन को और बढ़ा दिया है। अब 17 मई तक आपको और घर में रहना होगा। दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी। 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।