शुक्रवार रात 10 बजे से एक बार फिर लॉक डाउन रहेगा। बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। प्रदेश में कल शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।
हालांकि इस दौरान अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। आइये जानते हैं कहा है पाबंदी।