# नागरिकता कानूनः दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच कॉलिंग, इंटरनेट सब बंद

# ## National

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पढ़ें दिनभर की अपडेट्स…

दिल्ली में कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। पहले से 17 मेट्रो स्टेशन बंद थे अब इनमें ताजा नाम बाराखंबा मेट्रो स्टेशन का है।
इसके अलावा पहले से जो मेट्रो स्टेशन बंद हैं उनके नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और वसंत विहार मेट्रो स्टेशन। हालांकि केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा।

मंडी हाउस से सीताराम येचुरी हिरासत में
मंडी हाउस में कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन के बीच सीताराम येचुरी हिरासत में ले लिए गए हैं। वहीं जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद लाल किले से गिरफ्तार हुए हैं।

दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कई इलाकों में वॉयस कॉल, इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा बंद कर दी गई है। इसकी जानकारी खुद एयरटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। भारती एयरटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक उपभोक्ता के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ये किया गया है। भारती एयरटेल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार के अगले आदेश तक सेवाएं स्थगित रहेंगी उसके बाद सब सामान्य हो जाएगा।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग से जाम
दिल्ली में हो रहे कई प्रदर्शनों के चलते दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। इसके चलते इस रूट पर लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली के दो और मेट्रो स्टेशन हुए बंद, कुल संख्या बढ़कर हुई 17
दिल्ली के दो और मेट्रो स्टेशन मंडी हाउस और वसंत विहार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों के कोई दरवाजे नहीं खुलेंगे और न ही यहां कोई ट्रेन रुकेगी। हालांकि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पहले से बंद हैं ये स्टेशन- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा।

मंडी हाउस में भी पहुंचे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ से मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च करने की अपील दिल्ली पुलिस द्वारा ठुकराए जाने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मंडी हाउस पर जुट गए हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में भर कर ले गई।

धारा 144 के बावजूद लाल किले पर जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
लाल किले पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के चलते सुबह से ही धारा 144 लगा दी गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जुट चुके हैं। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
यहां दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को एक एक कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है।
कुल 15 मेट्रो स्टेशन हुए बंद, यहां नहीं रुकेगी ट्रेनें
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा।
लाल किले के आसपास धारा 144 लागू
दिल्ली पुलिस ने आज जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।

ये आठ स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन।
‘हम भारत के लोग’ विरोध मार्च को निकालने की नहीं दी इजाजत
दिल्ली पुलिस ने लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क(आईटीओ) तक निकाला जाने वाले विरोध मार्च को भी निकालने की इजाजत नहीं दी है। यह ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले सुबह 11.30 बजे निकाला जाना था।
नागरिकता कानूनः दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच कई इलाकों में कॉलिंग, इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा बंद
दिल्ली पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे से होने वाले कम्यूनिस्ट पार्टी के विरोध मार्च को निकालने की इजाजत नहीं दी है। यह मार्च मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक निकाला जाना था।