(www.arya-tv.com) IPL के पहले कमिश्नर ललित मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। इस फिल्म को ’83’ और ‘थलाइवी’ के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार की ललित मोदी पर लिखी किताब पर बेस्ड होगी। फिल्म के लिए एक्टर अभी फाइनल नहीं हुए हैं।
ललित मोदी ने IPL की शुरूआत की थी। वो 2005 से 2010 तक BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे। 2010 में ललित मोदी को धांधली के आरोप में IPL कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें BCCI से भी सस्पेंड कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों के बाद 2010 में ललित मोदी देश से फरार हो गए थे।
फिल्म में क्या दिखाया जाएगा?
फिल्म में ललित मोदी की कॉन्ट्रोवर्शियल जिंदगी को दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में…
IPL कॉन्ट्रोवर्सी में कैसे घिरे ललित
IPL की शुरुआत करते हुए ललित मोदी ने अपने परिवार के कई सदस्यों को IPL में हिस्सेदारी दिलाई थी। इसी के साथ कई और ऐसे काम किए जिससे उनके परिवार और दोस्तों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। साल 2008 में IPL के आते ही वो सुपरहिट हो गया और इसके लिए ललित ने खूब तारीफें लूटीं। IPL के चलते ऑडियंस के साथ-साथ खिलाड़ियों और BCCI को भी फायदा होने लगा। इसके बाद ललित ने चैंपियंस लीग के ऑडियो पर काम करना शुरू किया, हालांकि यह फ्लॉप साबित हुआ।
फिर कुछ समय बाद IPL और ललित के निजी स्वार्थ की जानकारी सबके सामने आने लगी और उन्हें 2010 के IPL फाइनल के बाद BCCI के वाइस प्रेसिडेंट के पद से हटा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने ललित मोदी पर 22 आरोप लगाए, जिनमें अपने परिवार को कॉन्ट्रैक्ट देना, IPL की ब्रॉडकास्टिंग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना, नीलामी में धांधली करना जैसे कई आरोप शामिल रहे।
इंडिया में IPL कैसे लाए ललित मोदी
दिल्ली की बड़ी बिजनेसमैन फैमिली में जन्मे ललित मोदी ने US से अपने इंजीनियरिंग कि पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वो वापस भारत लौट आए। भारत में आने के बाद ललित ने देखा कि भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों में बड़ी दीवानगी है। अमेरिका के खेलों से इंस्पिरेशन लेते हुए ललित ने भारत में IPL शुरू कराने के बारे में सोचा था। हिमाचल, राजस्थान और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर बनाने के बाद BCCI के साथ मिलकर ललित मोदी ने IPL के प्लान पर काम करना शुरू किया।
मां की सहेली से की शादी
ललित को विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था। मीनल उम्र में ललित से 9 साल बड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हो रही थी। उससे ठीक पहले ललित ने मीनल से अपने प्यार का इजहार कर दिया, जिससे मीनल गुस्सा हो गईं। उन्होंने चार साल तक मोदी से बातचीत बंद कर दी।