कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के आवेदनों का सत्यापन शुरू

# ## National

 प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में उत्तर प्रदेश फिर से कीर्तिमान रचने की तैयारी कर रहा है। योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत में 2 लाख जरूरतमंद परिवार आवास से लाभान्वित हुए हैं। इन्हें निर्माण के लिए प्रथम किस्त के 2094 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। आगे के क्रम में कतार में लगे लाखों आवेदनों का सत्यापन शुरू हो गया है।

राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने पिछले वर्ष योजना के प्रथम चरण में 17 लाख से अधिक परिवारों को पक्की छत देकर कीर्तिमान रचा था। इसी तरह योजना के दूसरे का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए रोडमैप बनाया है। जनवरी 2026 में याेजना का दूसरा चरण शुरू हुआ था। इसमें 2 लाख परिवारों को आवास से लाभान्वित किया हैं। इन्हें पहली किस्त भी मिल चुका है। इधर, ऑनलाइन आवेदनों का क्रम तेज हो गया है। करीब 23 लाख आवेदन पोर्टल पर आ चुके हैं। सभी जिलों में इनकी पात्रता का डूडा द्वारा सत्यापन शुरू हो गया है। चयन होने के बाद आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को बैंक खाते में पहली किस्त एक लाख रुपये मिलेगी। इस धनराशि से 75 फीसद निर्माण कराने पर दूसरी किस्त एक लाख रुपये जारी होगी। इसी तरह अंतिम किस्त 50 हजार रुपये मिलेगी। इधर, शासन का योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जोर है। उच्च अधिकारी बराबर समीक्षा कर रहे हैं।