हॉटस्पॉट में अधिकारी/कर्मचारियों का कोविड19 निगेटिव : नगर आयुक्त

Lucknow
  • हॉटस्पॉट में अधिकारी/कर्मचारियों का कोविड19 निगेटिव:नगर आयुक्त

(www.arya-yv.com)नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि रोजमर्रा की तरह नगर निगम की द्वारा शहर के विभिन्न हॉस्टपॉट इलाकों में साफ—सफाई,सैनीटाइजेशन,सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐतिहातन इन क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का को मिलाकर 7 लोगों का कोविड 19 का टेस्ट कराया गया था। जो कि निगेटिव आया है। यह नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सफलता है।

  • 67540 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण

कम्युनिटी किचन योजना के तहत सोमवार को भी 67540 जरूरमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही कुछ इलाकों में राशन किट का वितरण किया गया। इसके साथ भी लंच पैकट व राशन वितरण जरूरमंदों तक पहुंचाने का काम लगातार जारी रहा।

  • हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में कार्यरत 7 अधिकारी/कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया

नगर आयुक्त ने हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कार्यरत टीम के कर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोविड-19 की जाँच कराने को कहा जिसके तहत जब कुछ लोगोें की जांच की गयी तो वह निगेटिव प्राप्त हुई है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह बना हुआ है।निगेटिव जांच आने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में डी.के.डे जोनल सेनेटरी आफिसर,आशीष पाण्डेय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,सत्य प्रकाश सफाई सुपरवाइजर,हरि पाल ड्राइवर,संजय ड्राइवर,इरफान सफाई कर्मी,अमर चंद सफाई कर्मी शामिल हैं।

  • सैनीटाइजेशन व सर्वे का कार्य जारी

अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सदर क्षेत्र के हाॅटस्पाॅट सदर क्षेत्र में अलीजान मस्जिद, कसाईबाड़ा व हाता रामदास में कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा अलीजान मस्जिद क्षेत्र के 410 घर, हाता राम दास के 165 घर व कसाइबाड़ा के 160 घरों को प्रतिदिन सैनीटाइज कराने के पश्चात नम्बरिंग की जा रही है तथा घर-घर जाकर परिवारों का सर्वे किया गया था।

  • अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग की अपील

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। आज सन्नी कौशल, खनन अधिकारी, हमीरपुर द्वारा रु. 9500 की सहयोग धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

नगर निगम द्वारा जरूरमंदों को राशन वितरित करते हुए