कोरोना का एक मामला तेलंगाना में, दिल्ली के स्कूल में मिला वायरस!

# ## National

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए मरीज भारत में मिले हैं। एक मरीज तेलंगाना में वहीं दिल्ली के एक स्कूल में कोरोना वायरस मिलने की खबर है। नोएडा के एक स्कूल में कोरोना वायरस मिला है। कोरोना की खबरों पर जांच के लिए टीम पहुंची है।

कोराना वायरस पर गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ ने कहा कि 40 लोगों की जांच की गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। नोएड के स्कूल में जांच के लिए सीएमओ की टीम पहुंची है। दो बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

इटली और दुबई से कोरोना भारत पहुंचा है। इसके 2 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना मेें मिला एक मरीज। 5 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। एयरफोर्स पर मशीनें लगा दी गई हैं। एअर इंडिया ने अपने क्रू को निगरानी में रखा है।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बैठक बुलाई है।