(www.arya-tv.com) दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शुमार दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों का काफी ख्याल रखते हैं। मुकेश अंबानी अपने कुक से लेकर ड्राइवर तक को लाखों रुपये में सैलरी देते हैं। अंबानी अपने कर्मचारियों को शानदार सैलरी के साथ इंश्योरेंस से लेकर कई अन्य सुविधाएं भी देते हैं। मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी के शेफ़ को हर महीने 2 लाख रुपये सैलरी मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शेफ़ बहुत स्पेशल खाना बनाने के इतनी सैलरी नहीं ले रहा है। दरअसल मुकेश अंबानी वेजिटेरियन हैं और उन्हें खाने में सादा खाना ही पसंद है। सिर्फ़ शेफ़ ही नहीं, बल्कि एंटीलिया में काम करने वाला हर कर्मचारी लगभग इतनी ही सैलरी उठा रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी का दिल भी काफी बड़ा है। अंबानी अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुकेश अंबानी ने बीते दिनों अपने करीबी दोस्त और रिलायंस के पुराने कर्मचारी मनोज मोदी को 22 मंजिला इमारत तोहफे में दी है।
मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। मनोज मोदी के लिए अंबानी परिवार ने मुंबई के नेपियन सी रोड में 22 मंजिला इमारत खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है। बता दें कि नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यहां प्रॉपर्टी के रेट्स 45,100 रुपये से लेकर 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक है।
मुकेश अंबानी अपने स्टॉफ़ को सैलरी के साथ साथ इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी देते हैं। मुकेश अंबानी के कुछ स्टॉफ के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई करते हैं। हालांकि मुकेश अंबानी का ड्राइवर या शेफ बनना आसान नहीं है। इसके लिए उन्हें कई तरह की कसौटियों से गुजरना पड़ता है।