Kiss Day: नुकसानदेह भी हो सकता ‘किस’ करना? संभल कर करें प्यार

Health /Sanitation

हैप्पी किस डे 2020: वेलेंटाइन वीक के दौरान किस डे(Kiss Day) का कपल्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स बहुत सारी तैयारियां करते हैं, ताकि उनका ये दिन स्पेशल बन सके। लेकिन क्या आपको पता है कि किस करने से आप अपने रिश्ते में क्या परिवर्तन आते हैं और किस के जरिए आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? दरअसल, किस आपके रिश्ते को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है? दअरसल, वैज्ञानिकों का भी ऐसा मानना है।

आइए, जानते हैं इस मामले में रिसर्च क्या कहती है:
सबसे पहले हम आपको बता दें कि किस की शुरूआत कहां से हुई थी। प्रो. विलियम जानकोवायक के अनुसार ‘किस’ करना पश्चिमी समुदाय की देन है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर राफेल वलोडारस्की के अनुसार ‘किस’ करने का चलन बहुत पुराना नहीं है।
शिकागो में आयोजित एक सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने कहा था कि पुरुष की लार में मौजूद रसायन उसकी प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य विकास का संकेत देता है। शायद इसलिए पहली ‘किस’ आखिरी ‘किस’ भी हो सकती है। ‘किस’ वास्तव में प्यार आंकने का तरीका है जो बेहद पॉजिटिव है।
फिशर के मुताबिक ‘किस’ दिमाग में विशेष तौर पर तीन बिंदुओं पर तेजी लाने में मदद करता है। एक तो पुरुष की लार में पाए जाने वाले रसायन के कारण वो अपने पार्टनर में रुचि की इच्छा को प्रबल करता है, जबकि दूसरा बिंदु यह है कि ‘किस’ से प्यार के माहौल को रोमांटिक बनाता है और तीसरा बिंदु यह है कि ‘किस’ से प्रेम और रिश्ते की मजबूती को बढ़ावा मिलता है।
शोध के दौरान 15 जोड़ों को शामिल किया गया था, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया। एक वर्ग के जोड़ों को ‘किस’ करने को कहा गया जबकि दूसरे समूह के जोड़ों को केवल हाथ पकड़कर बात करने के लिए कहा गया था। हेलेन फिशर के मुताबिक जानवर भी ‘किस’ करते हैं। सभी जानवरों के किस करने का अलग-अलग तरीका होता है। जैसे लोमड़ियां एक-दूसरे का मुंह चाटती हैं। जबकि चिंपैंजी एक-दूसरे को ‘किस’ करते हैं।