
आर्य टीवी की स्पेशल खबरों की शुरूआत आप लोगों को कोरोना के इस भय से दूर करने के लिए विशेष रूप से आपके समक्ष प्रस्तुत की जा रही है। इसी कड़ी में हमारे विशेष संवाददाता विशाल सक्सेना आपके समक्ष एक खास स्टोरी लेकर आये हैं यह स्टोरी उस तानाशाह की है जिसने अपने पागलपन से दुनिया को हैरान कर रखा था आज वह खुद ही भगवान भरोसे अपनी सांसे गिन रहा है। बात होगी नार्थ कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un की
(www.arya-tv.com)आज चर्चा का विषय कुछ और होने वाला था पर कुछ लोगो ने बड़ी उत्सुकता के साथ इस विषय पर बात की और इस पर जानकारी देने के लिये कहा, तब हमने सोचा आज की कवर स्टोरी में इस विषय पर आप तक संपूर्ण एवं सही जानकारी पंहुचायी जाए।
आईये शुरू करते है, खबर आ रही है कि नार्थ कोरिया के जो मार्शल है, जो तानाशाह है Kim Jong Un, नार्थ कोरिया में उनको मार्शल के नाम से ही संबोधित किया जाता है उनका स्वास्थ्य बहुत गंभीर है और मीडिया सेक्शन में खबर छपी की उनका ब्रेन डेड है, तो फिर सच्चाई क्या है। CNN ने सोमवार को अमेरिका में खबर दिखाई कि Kim Jong Un Cardio-vascular की बीमारी से ग्रसित है, जिसके चलते उनकी सर्जरी हुई है और उनकी हालत बहुत गंभीर है जिसका कारण अत्यधिक धूम्रपान, ज्यादा वजन एवं अत्यधिक कार्य को बताया जा रहा है, और CNN इस खबर का सोर्स नार्थ कोरिया की एक एजेंसी को बताया।
- इस खबर के आने के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA, साउथ कोरिया की सीक्रेट एजेंसी यह सब लग गए, चीन की तरफ से कहा गया कि Kim Jong Un बिलकुल ठीक है, पर इन तमाम अटकलों के बीच Kim Jong Un की कोई तस्वीर नही आना और कोई खबर नहीं आना, इससे इस बात को बल मिलता है कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है।
- इसको समझने के लिए हमे दो बातों का समझना आवश्यक है पहला KIM Jong Un आखिरी बार 11 अप्रैल 2020 को एक ऑफिसियल मीटिंग के दौरान नज़र आये थे उसके बाद वो सीन से गायब हो गए। वर्ष 2014 में पहले भी Kim Jong Un 40 दिन के लिए गायब हो गए थे, और तब भी speculations और अफवाहे चर्चा में थी फिर बाद में वो स्टिक के साथ दिखाई दिए थे। और आज की बात की जाये तो अभी तो सिर्फ 12 ही दिन हुए है।
- नार्थ कोरिया की मिडिया का तर्क यह भी है कि उन्होंने कोरोना के चलते, खुद को सेफ्टी के लिए qurantine किया हुआ है इसलिए वो लोगो से नहीं मिल रहे है। तो फिर सवाल यह उठता है कि नार्थ कोरिया ने कोरोना के केस के बारे में गलत आकड़े दिए, इसका मतलब यह है कि कोरोना के केसेस वहां पर भी ज्यादा है। इसलिए समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं किये जा रहे है, लकिन जानकारों की माने तो Kim Jong Un स्थापना दिवस को न तो low profile बना सकता है न ही इससे दूर रह सकता है जब तक कुछ बड़ा न हो जाये और बड़ा यह की जो खबर आ रही है कि उनकी तबियत बहुत नाज़ुक है।
वहां की मीडिया भी, चीन की तरह पूरी तरह से सरकार के कंट्रोल में है इसलिए खबर का पूरी तरह से बाहर आना मुशिकल हो जाता है। दूसरी बात, 15 अप्रैल को उनके दादा जी Kim il sung की जन्मतिथि पर नार्थ कोरिया का स्थापना दिवस मनाया जाता है और उस दिन वहां पर राष्ट्रीय अवकाश होता है, इसको बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है जिसमे हज़ारो लोग हिस्सा लेते है, हथियारो का प्रदर्शन और परेड का आयोजन होता है। Kim Jong Un का इतने बड़े समारोह से गायब होना यहाँ से कहानी की शुरुवात होती है।
- Kim Jong Un अभी 38 वर्ष के है और 13 अप्रैल 2012 को उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद नार्थ कोरिया का शासन संभाला था, तब से आज तक पहली बार ऐसा हुआ है कि वो इतने अहम् समारोह से गायब रहे हों। जानकारों की माने Kim Jong Un अपने दादा के बहुत करीब थे और उनको सबसे ज्यादा मानते थे।
- CIA ने अमरीकी मीडिया को बताया कि Kim Jong Un की हालत बहुत गंभीर है, सर्जरी हुई है और उसके बाद तबियत और भी बिगड़ गयी है। जापान, साउथ कोरिया, CIA, अमेरिका की माने तो स्तिथी बहुत नाज़ुक है उधर चीन और नार्थ कोरिया इस बात का खंडन करते है और कहते है कि वो ठीक ठाक है।
अब बात यह उठती है कि अगर Kim Jong Un को कुछ हो जाता है तब नार्थ कोरिया का क्या होगा और उत्तराधिकारी कौन बनेगा। अगर परिवार की बात करे तो हमेशा से ही परिवार को बहुत ही परदे में रखा जाता है, Kim Jong Un को स्विट्ज़रलैंड के स्कूल भेजा गया पढ़ने के लिए और वो भी किसी को बिना खबर किये कि वो Kim फॅमिली से है। एक खबर छन्न कर सामने आ रही है कि Kim Jong Un के तीन बच्चे है और वो बहुत छोटे है, ऐसे में उनकी बहन ही है जो ब्लड रिलेशन में है इस बात को लेकर भी बड़े सवाल उठ रहे है।
आइये हम नज़र डालते है कोरिया के इतिहास पर :-
पहले कोरिया एक ही देश हुआ करता था, करीब 900 साल तक सिला साम्राज्य का कब्ज़ा था, लोगो के रोष के चलते जब सिला साम्राज्य ख़त्म हुआ तब 1910 में जापान ने कोरिया पर कब्ज़ा कर लिया। तब कोरियाई लोगो ने अलग अलग संघठन बनाये जापान से आज़ादी पाने के लिए, जिनमे से कुछ ने चीन से और कुछ ने सोवियत यूनियन से मदद लेना शुरू कर दिया। जो संघठन चीन की मदद से जापान को भगाना चाहते थे, उन्ही संघठनो में से एक संघठन के लीडर Kim il sung थे जो Kim Jong Un के दादा थे। कुछ समय बाद दूसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ और अमरीका के द्वारा जापान पर परमाणु बम के प्रयोग से जापान कमजोर हो गया और जापान का कब्ज़ा भी कोरिया में कमजोर हो गया और चीन ने भी मदद करी और ऐसे कोरिया आज़ाद हुआ।
- आज़ाद होने के बाद कोरिया में ग्रह युद्ध शुरू हो गया कि सत्ता कौन संभालेगा, एक तरफ Kim il Sung जिनको चीन का समर्थन था और दूसरी तरफ अन्य गुट जिनको अमेरिका का समर्थन था। वर्ष 1947 में, अमेरिका ने सुयुक्त राष्ट्र के जरिये दोनों गुटों से बात करके Republic of Korea का गठन किया लकिन 25 दिनों के बाद ही Kim il sung ने करार तोड़ कर Democratic people republic of Korea के गठन की घोषणा कर दी और उत्तर कोरिया पर अधिकार का ऐलान कर दिया।
- वर्ष 1950 में चीन की मदद से Kim il Sung ने दक्षिण कोरिया पर हमला कर दिया और यहाँ से कोरिया की लड़ाई शुरू हुई, तीन साल जंग और लाखों लोगो के मारे जाने के बाद 27 जुलाई 1953 में दोनों देशों में समझौता हुआ और फिर युद्ध विराम की घोषणा हुई। Kim il Sung नार्थ कोरिया के पहले शासक बने तब से अब तक वहां चुनाव नहीं होते और तानाशाह के रूप में उनका परिवार ही शासन करता रहा है।
- अब खबर यह है कि Kim Jong Un की तबियत बहुत ख़राब है, नार्थ कोरिया के तरफ से सफाई तो आ रही है पर कोई दस्तावेज़ या सबूत नहीं आ रहे है तो फिर सच क्या है। CIA, अमेरिका, साउथ कोरिया की माने तो स्तिथी बहुत गंभीर है लकिन जब तक नार्थ कोरिया की तरफ से आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।
लेकिन Kim Jong Un का स्थापना दिवस समारोह में शामिल न होना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है और इसी बात से शक और भी गहरा हो रहा है। तो यह थी पूरी स्टोरी Kim Jong Un की तबियत को लेकर।
जल्द ही मुलाकात होगी एक नयी स्टोरी के साथ।
धन्यवाद,
विशाल सक्सेना
अगर आप भी आर्य टीवी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करना चाहते हैं तो हमारी मेंल aryatvup@gmail.comआईडी पर भेज दें।