(www.arya-tv.com) मेरठ में मकान के बंटवारे को लेकर विवाहिता और ससुरालियों में मारपीट हो गई। इस दौरान ननंद ने विवाहिता की आंख पर नुकीले हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी आंख लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी मंतसा की शादी 3 साल पहले मस्जिद नगर निवासी समीर से हुई थी। समीर अपने भाई भाभी और बहनों के साथ ही घर में रहता है। कुछ समय पहले मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। रिश्तेदारों ने तब तो मामले को शांत करा दिया था, लेकिन फिर से बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है। रविवार रात विवाहिता और उसकी दो ननंद के बीच में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इस दौरान एक ननंद ने घर में रखे नुकीले हथियार से विवाहिता की आंख पर बात कर दिया। उसकी आंख पर गंभीर चोट आई। शोर शराबा होने पर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और दोनों में बीच-बचाव कर आया। तुरंत ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने ननद के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों में मारपीट हुई थी। महिला का उपचार करा दिया गया है। तहरीर मिल गई है, हालांकि दोनों पक्षों समझौते का प्रयास भी चल रहा है।