‘कवच बैग’ करेगा लीची की सुरक्षा: बेहतर गुणवत्ता के साथ किसानों को मिलेगा अच्छा बाजार भाव, CISH निदेशक ने किया अनावरण

# ## UP

अब आम की तरह बागवान लीची की बैगिंग करके पैदावार करेंगे। इसके लिए मेटा एगो ने ”कवच बैग” विकसित किया है। जो लीची को कीटरोग से बचाएगा। गुणवत्ता के साथ अच्छी पैदावार होगी और अच्छा बाजार भाव मिलेगा। सोमवार को मलिहाबाद स्थित रहमान खेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) में निदेशक डॉ. टी दामोदरन ने कवच बैग का अनावरण किया। उन्हाेंने बागवानाें को तकनीक के फायदे बताए।

मेटा एग्रीटेक एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति ने संयुक्त रूप से फार्मर फर्स्ट परियोजना के तहत आम पर परिचर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फल उत्पादक किसान शामिल हुए। संस्थान के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन ने आम में आदर्श कृषि क्रिया, बैगिंग तकनीक, पुराने एवं अनुत्पादक पेड़ों का क्षेत्र प्रबंधन व आम के निर्यात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद इनक्यूबेटेड कंपनी मेटा एग्रो का कवच लीची बैग का अनावरण किया।

मेटा एग्रो के निदेशक मयंक सिंह ने बताया आम के बैग में सफलता को देखते लीची उत्पादन के लिए सुरक्षा बैग विकसित किया है। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. एचएस सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. एसके शुक्ल, डॉ. कमलेश कुमार एवं अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति, मलिहाबाद के महासचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, उत्कृष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक सतीश सिंह, इरादा के निदेशक दयाशंकर सिंह व राजकुमार आदि प्रगतिशील बगवान उपस्थित रहे।