डिफेंस कैरियर एकेडमी में दीपावली कार्यक्रम, सांसद ने बांटे गिफ्ट

Lucknow UP

बंथरा। डिफेंस कैरियर एकेडमी, गढ़ी चिनौटी में दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए सांसद कौशल किशोर ने ग्रामीण महिलाओं को दीपावली पर गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद कौशल किशोर ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही दीपावली के पावन पर्व पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस कैरियर ऐकाडमी की मैनेजर माया सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुँवर राजेन्द्र सिंह राजू, सुरेश सिंह, प्रवीन अवस्थी, पूर्व प्रधान रामखेलावन, सी0एल0पंकज़ सहित सैकड़ों महिलाओं एवं कालेज स्टाफ और छात्र उपस्थिति थे।