(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मॉनिंग वॉक करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने बड़े पार्कों को 14 जून से खोलने जहा रहा है। जहां सुबह – शाम टहलने वालों दोबारा जा सकेंगे। एलडीए की तरफ से शुक्रवार को बयाल जारी कर यह जानकारी दी गई। हालांकि इसके लिए समय सीमा बदल दिया गया है। खुलने का समय सुबह 7 बजे कर दिया गया है। वहीं बंद करने का समय शाम 6.30 बजे होगा। इस दौरान वहां आने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा।
अधिकारियों के अनुसार, जो पार्क खोले जाएंगे उसमें लोहिया, जनेश्वर मिश्रा, जॉगर्स पार्क और स्मृति उपवन शामिल है। इन सभी को जोड़ दिया जाए तो 30 हजार से ज्यादा लोग सुबह शाम टहलने के लिए आते है। लॉक डाउन की वजह से वहां लोगों का आना- जाना बंद हो गया था। इसकी वजह से यह परेशानी बढ़ने लगी थी। इस दौरान पास सिस्टम लागू रहेगा। उसके अलावा जिनके पास पास नहीं है वो काउंटर से पहले की तरह टिकट लेकर अंदर जा सकेंगे।
319 लोगों का होगा टीकाकरण
एलडीए ने इसके साथ ही अपने यहां कोरोना वैक्सीन से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है। पहले दिन विभाग से जुड़े 319 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 साल के 265 और 45 से ऊपर के 56 लोगों का टीकाकरण किया गया। 12 जून को भी टीकारण किया जाएगा। सुबह 10 बजे यह अभियान शुरू होगा।