गर्लफ्रेंड को 900 करोड़ की संपत्ति दी:पूर्व इटालियन PM ने मौत के वक्त गर्लफ्रेंड को पत्नी बताया

# ## International

(www.arya-tv.com) इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए 905 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ी है। 17 साल तक इटली के प्राइम मिनिस्टर रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी का इसी साल 12 जून को निधन हो गया था। उनकी उम्र 86 साल थी।

वसीयत में उनकी संपत्ति 6 बिलियन यूरो, यानी 54 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रेंड का नाम फसीना बताया जा रहा है। दोनों का रिश्ता मार्च 2020 में शुरू हुआ था। उनकी शादी नहीं हुई थी, इसके बावजूद अपने अंतिम समय में बर्लुस्कोनी ने फसीना को अपनी पत्नी बताया था।

इटली की सांसद हैं बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रैंड
फसीना, 2018 के आम चुनाव के बाद से इटली की संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वो फोर्जा इटालिया पार्टी की सदस्य हैं, जिसकी स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में उस वक्त की थी, जब उन्होंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया था।

बर्लुस्कोनी के बाद उनके बिजनेस को उनके 5 बच्चों में सबसे बड़े मैरिका और पियर सिल्वियो संभालेंगे। ये दोनों पहले से ही बिजनेस में कार्यकारी भूमिका निभा रहे हैं। परिवार के बिजनेस में इनकी हिस्सेदारी 53 प्रतिशत होगी। मंगलवार को उनकी वसीयत उनके 5 बच्चों के बीच पढ़ी गई थी।

इस्तीफे के लिए मजबूर किए गए थे सिल्वियो बर्लुस्कोनी ​​​​​​…
2011 में कुर्सी गंवाने के बाद बर्लुस्कोनी के सितारे गर्दिश में आ गए। उन पर सेक्स स्कैंडल्स, करप्शन और टैक्स फ्रॉड के कई आरोप लगते चले गए। इसके बावजूद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बर्लुस्कोनी ने कहा, ‘मुझे सियासत आती है, क्योंकि बतौर मीडिया टायकून मैंने नेताओं को बहुत करीब से समझा है।’