लेबनान में मौतों से भड़का ईरान, विदेश मंत्री अराघची ने कहा-बेरूत में मौतों की दुनिया गवाह

# ## International

 इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बुधवार को हुआ सीजफायर अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है, क्योंकि कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन की खबरें हैं। इजरायल और अमेरिका ने यह कहकर ईरान को दोबारा भड़का दिया है कि सीजफायर समझौते में लेबनान शामिल नहीं है। इजरायल के हमले में बेरूत में हुई मौतों से ईरान भड़क गया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा दुनिया लेबनान में हुई मौतों को देख रही है। भारत में ईरान के दूतावास ने अराघची के स्टेटमेंट को एक्स पर शेयर किया है।अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि इसे देखने पर ऐसे लगता है, जैसे इसको एआई से जनरेट किया गया है।

ट्रंप ने इस बीच ईरान की 10 शर्तों को मानने वाले दावे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया द्वारा फैलाया गया झूठ है।इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। बीते 24 घंटों के इजरायली हमले में लेबनान में 182 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया गया है। इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे ईरान भी बौखला गया है और उसने दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। इस स्थिति ने ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है।