(www.arya-tv.com)1 फरवरी को अपना 64वां जन्मन मना रहे जैकी श्रॉफ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक बार जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी दिखाई दी।
जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। ये लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो कि आज जैकी की पत्नी हैं।
पहले से किसी और को डेट कर रहे थे जैकी
उस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से इस तरह प्रभावित हुए थे कि ये रिश्ता जल्द प्रेम में बदल गया। लेकिन दोनों की लव स्टोरी आसान नहीं रही। समस्या ये थी कि जैकी पहले से ही किसी के प्रेम में थे। जिस समय वे आयशा से मिले, उस समय उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। उसके आने के बाद जैकी उससे शादी करने वाले थे।
ऐसे शादी के बंधन तक पहुंचा रिश्ता
आयशा के सामने दो विकल्प थे या तो वे जैकी को हमेशा के लिए भूल जाएं या फिर उनकी गर्लफ्रेंड को साफ-साफ कहें कि वे जैकी से प्रेम करती हैं और शादी करने जा रही हैं। आयशा ने बाद वाले विकल्प को चुना। उन्होंने जैकी की गर्लफ्रेंड को पत्र लिखकर सब कुछ बता दिया। बाद में जैकी और आयशा ने 1987 में शादी कर ली।