अमेरिका मे रहने वाले भारतीयों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, दिवाली पर होगी प्रशासनिक छुट्टी

# ## International

(www.arya-tv.com) अमेरिका में एक ऐसा विधेयक पेस होने जा रहा है जिससे वहां रहने वाले भारतीयों को बड़ा तोहफा मिलेगा। इस विधेयक के पास होने के बाद दिवाली पर अमेरिका में प्रशासनिक अवकाश घोषित होगा। हालांकि, दिवाली को प्रशासनिक अवकाश के रूप में मान्यता बुधवार को पेश होने वाले विधेयक पर निर्भर करती है। और भारतीयों के लिए यह मायने रखता है।

दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। बुधवार को पेश होने वाले इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे। कई समर्थन भारतीय मूल के अमेरि​की नागरिक हैं।

यदि इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दिवाली पर छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और भारतीय अमेरिकियों की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान होगा। विधेयक को मंजूरी मिलते ही अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी। 

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने ही भारतीय पर्व दिवाली को सम्मान देने के लिए एक डाक टिकट जारी करवाया था, यह टाक टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है।