बंगाल व महाराष्ट्र में रोकी गईं ट्रेनें
नई दिल्ली (www.arya-tv.com)। केन्द्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने आज 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सांकेतिक बंद का आह्वान किया है। किंतु बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा था।
तमाम राजनीतिक दलों ने सुबह आठ बजे से ही बंद के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के बंद को देश के 22 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान यूनियनें भी किसानों के साथ हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले।
आज सुबह से ही देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कई राज्यों में ट्रेनों को रोके जानी की कोशिश की गई हैं। देश के कांग्रेस शासित राज्यों में बंद का व्यापक असर पड़ा है। पेट्रोल पंप व दुकाने पूरी तरह से बंद है। कोरोना के कारण वैसे भी सीनेमा हॉल पहले से ही बंद है। देश के कुछ राज्यों में बंद सफल रहा है।