लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में गोमती रिवर फ्रंट के पास रिगेलिया ग्रींस में इंडिया फूड एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आज कोई उद्योग के क्षेत्र में हाथ बढ़ाता है तो सरकार उससे तेजी से हाथ बढ़ाती है। यूपी में आज संपूर्ण संभावना है।बता दें कि इंडिया फूड एक्सपो का आयोजन इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा किया गया है, जो 16 से 18 जनवरी तक चलेगा।
इससे पहले बुधवार को IIA भवन में वाइस प्रेसीडेंट चेतन भल्ला ने बताया कि एक्सपो का उददेश्य है कि फूड प्रोसेसिंग, वैल्यू चेन में निवेश, तकनीक, कौशल विकास और एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार पैदा करना है।
