कोयला बीनने गईं 4 कामगार औरतों पर गिरी दीवार:दो महिलाओं की मौत, 2 घायल

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो कामगार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हैं। यह दुर्घटना वाराणसी के गोसाईपुर के अनौरा गांव स्थित अमरनाथ ईंट भट्ठे पर हुई है। सूचना पाकर पहुंचे जिलाधिकारी एस राजलिंगम और बड़ागांव थाने की पुलिस भी पहुंची हुई है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जला कोयला बीनने आईं थी महिलाएं

बताया जा रहा है कि ये महिलाएं भट्ठे पर जले कोयले बीनने आईं थीं। उसी दौरान एक दीवार उनके ऊपर भर-भराकर गिर गई। वहीं पर दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। बाकी दो महिलाओं को घायलावस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। मृतक महिलाओं के नाम माला देवी और लालमनी देवी (65) है। ये दोनों वाराणसी के भगतपुर की निवासी थी। वहीं, घायल होने वाली महिलाओं में जौनपुर की रीता और छत्तीसगढ़ की राधिका का नाम है।