(www.arya-tv.com) मौसम विभाग ने आज यूपी के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा, कानपुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी ,बहराइच गोंडा, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर जिले शामिल हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
लखनऊ में अगले 5 दिनों में दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
आज लखनऊ में मौसम साफ रहने आ अनुमान है। सोमवार को दिन की शुरुआत ठंडी हवा के साथ हुई लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम करवट लेने लगा। दोपहर होते-होते गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देगी।
इससे पहले रविवार शाम को मौसम बिगड़ गया। आगरा में दोपहर 3 बजे तेज आंधी और बारिश हुई। शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। पोल गिर गए और टीनशेड उड़ गए। आंधी-बारिश से दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा गंभीर घायल हैं। उधर, सोनभद्र की दुद्दी तहसील में बारिश और ओले गिरे। गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बरसात हुई।
2 जून तक सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून उत्तर प्रदेश में समय से पहले दस्तक देगा। करीब 4 दिन पहले मानसून उत्तर प्रदेश में एंट्री कर जाएगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल 2 जून तक लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
आगरा में रविवार को एक घंटे तक हुई बारिश
आगरा में आंधी के साथ एक घंटे तक हुई बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। आगरा-दिल्ली हाइवे पर होर्डिंग गिरने से काफी देर तक रास्ता बंद रहा। शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। बाह तहसील के अशोक नगर में आंधी के चलते दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसका पति और बच्चा घायल हो गया।