(www.arya-tv.com) भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने साल 2020 के पहले दिन एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली। हार्दिक और नताशा साथ में नया साल मना रहे हैं। दोनों याच पर थे। यहीं समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक ने नताशा को प्रपोज कर दिया। साथ ही उन्हें एक अंगूठी भी पहनाई। हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया है। जो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, ‘मैं तेरा-तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान’। साथ ही अपनी सगाई की तारीख 01-01-2020 भी लिखी। हार्दिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। इनमें क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल शामिल हैं।
https://www.instagram.com/p/B6xwZuKAvFg/
वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, एक्टर सुनील शेट्टी और सिंगर राहुल वैद्य ने भी दोनों को बधाई दी है। नताशा और हार्दिक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नताशा एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई वीडियो और फिल्म में काम किया है।
नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा साल 2014 में नताशा बिग बॉस 8 की कंटेस्टें भी रह चुकी हैं। नताशा करीब 1 महीने तक बिग बॉस के घर में रही थीं। साल 2012 में नताशा ने एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था। शुरू में नताशा ने कई ब्रांड्स के लिए ऐड शूट किए।
