(Arya Tv Lucknow) विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव जय कुमार जी की माने तो इस बार अक्टूबर माह प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में लखनऊ आये विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव जय कुमार जी के साथ विज्ञान भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता डाॅ. रविकान्त , उ.प्र.प्राइवेट कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष व आर्यकुल कालेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने मुलाकात की और इस विश्व स्तरीय साइंस फेस्टिवल को विश्व का सबसे बड़ा साइंस फेस्टिवल बनाने के प्रयासोें पर अन्य कार्यकर्ताओें के साथ मिलकर चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फेस्टिवल भारत सरकार के साइंस व टैक्नोलाॅजी मंत्रालय व उ.प्र. सरकार के साइंस व टैक्नोलाॅजी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जायेगा जिसमें पूरे विश्व से लाखों की संख्या में वैज्ञानिक व सामान्य नागरिक भाग लेंगे और विज्ञान के क्षेत्र में हुए नये अविष्कारों का प्रदर्शन होगा। श्री जय कुमार जी का कहना है यह आयोजन विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में एक नयी पहचान देगा जिसके लिए सबको मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना है। जिससे भारत विशेषकर लखनऊ का नाम साइंस के क्षेत्र में नई ऊचाईयों को जन्म देगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विज्ञान में जो कुछ भी विश्व में कहीं भी हुआ है उसका प्रदर्शन इस विज्ञान मेले में किया जायेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सशक्त सिंह ने बताया कि इस विश्व स्तरीय साइंस फैस्विटल के लिए आस-पास के विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान करके अधिक से अधिक संख्या में समर्थन की अपील की जायेगी और साइंस फैस्टिवल को नये आयाम पर पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास किया जायेगा। श्री सशक्त सिंह ने इस आयोजन को लखनऊ में आयोजित कराने के लिए श्री जय कुमार जी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह फैस्टिवल अपने आप में साइंस प्रेमियों के लिए अद्भुत होगा इससे पूरे विश्व में लखनऊ का नाम रोशन होगा तथा एसोसिएशन के द्वारा पूरा सहयोग करने का आवश्वासन दिया। यह साइंस फेस्टिवल अब तक का सबसे विशाल साइंस महोत्सव होगा। विज्ञान भारती के कार्यकताओं ने अपनी ऊर्जा के अनुरूप इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के स्थान के बारे में जल्द ही जानकारी भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री डाॅ.हर्ष वर्धन जी द्वारा सूचित किया जायेगा।